Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़: सफाई निरीक्षकों की मुराद हुई पूरी, मुख्यमंत्री धामी ने खुद सौंपे जॉइनिंग लेटर

उत्तराखंड के उन नौजवानों की मुराद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी कर दी जिनकी ख्वाहिश सफाई निरीक्षक बनने की थी। पालिका केंद्रीकृत सेवा के तहत चयन हुए सफाई निरीक्षकों को सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि राज्य में कोई भी काबिल नौजवान खाली नही रहना चाहिए सबके पास रोजगार होना चाहिए और बेरोजगारी खत्म करने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत हैं। वहीं धामी ने कहा कि उनकी सरकार बीते चार साल में तीस हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी हैं। माना जा रहा है जब से उत्तराखंड राज्य बना है सरकारी नौकरियों में बम्पर भर्तियों को रिकार्ड धामी सरकार के नाम ही दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में पहली बार इच्छा मृत्यु की मंजूरी: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

वहीं इस मौके पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी की खुलकर तारीफ की । नौजवानो ने कहा सीएम खुद युवा हैं लिहाजा युवाओं की हर ख्वाहिश और मुद्दे को बेहतर तरीके से समझते हैं। बहरहाल माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी इसके लिए सरकार ने एक बड़ प्लान तैयार किया है जिसके तहत बड़ पैमाने पर खाली पड़े पदों को भरा जाएगा ताकि बेरोजगारी से जूझते राज्य के नौजवानों को सरकारी रोजगार हासिल हो सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page