Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया

देहरादून,
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा , महासंगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल , उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्लामा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग निर्यात सूचकांक में उत्तराखंड ने मारा टॉप, CM धामी ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान और ज़िम्मेदारी दोनों का क्षण है। वे कांग्रेस नेतृत्व के इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

“कांग्रेस पार्टी ने सदैव संगठन को ही अपनी सबसे बड़ी शक्ति माना है। मैं हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और महिला कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।” — ज्योति रौतेला

इससे पहले भी ज्योति रौतेला को तेलंगाना राज्य में संगठन सशक्तिकरण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने सफलता से निभाया। उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल, बंद होने की कगार पर 900 पेयजल योजनाएं

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश की बेटी अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन निर्माण की अहम भूमिका निभा रही है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page