Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पौड़ी भ्रमण, बच्चों को गणवेश वितरण, सड़क लोकार्पण

उत्तराखंड उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के भ्रमण पर पहुंचे। यहां मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक में शिक्षा और सड़क विकास को लेकर बड़ी सौगात दी, यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुठाणी, इज्जर और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए। मंत्री ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि गणवेश केवल पोशाक नहीं बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और समानता का प्रतीक है। इससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर, 11 सूत्रीय मांगो पर फूटा गुस्सा…सौंपा ज्ञापन


इसके बाद ग्राम मरगांव में चौरीखाल से मरगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का 162.97 लाख रुपये की लागत से विधिवत लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगी और ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी, कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय मरगांव, चोपड़ा, नलई, गोदा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के विद्यार्थियों को भी गणवेश वितरित किए गए। बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। गणवेश वितरण और सड़क लोकार्पण से खिर्सू क्षेत्र के लोगों को दोहरी सौगात मिली है। शिक्षा और कनेक्टिविटी के ये कदम निश्चित तौर पर ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page