उत्तराखंड
उत्तराखंड 2027 विधानसभा चुनाव: भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम जारी, वृहद समीकरण से चुनावी रण विजय की तैयारी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में पुरजोर कसरत कर रही है, हालांकि, भाजपा को बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं और युवाओं का समर्थन भी मिल रहा है। विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक रूप से अहम संकेत माना जा रहा है, जिससे आने वाले चुनावों में समीकरण बदलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि बड़ी संख्या में अन्य दलों के बूथ कार्यकर्ता और युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालिया कार्यक्रम में पूर्व सभासद और बसपा के पूर्व अध्यक्ष के सुपुत्र समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले हल्द्वानी में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया था। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी जीत की कुंजी है और इसी रणनीति के तहत सदस्यता अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।





