Connect with us

उत्तराखंड

गेंद मंत्री जी के पाले में,निलंबन के आदेश से नाराज हैं नर्से,

अगर मंत्री जी ने सूबे के सरकारी अस्पातलों में तैनात नर्सेो की सुनी नही तो सूबे के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा के इंतजाम बेपटरी हो जाएंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि.टिहरी में वरिष्ठ नर्से को निलंबित करने से पूरे राज्य में सरकारी नर्से नाराज हैं।

नर्सों का कहना है कि अस्पताल की साफ-सफाई का जिम्मा ठेकेदार उसके कर्मचारियों के ऊपर है। उसके लिए नर्से जिम्मेदार नहीं हो सकती। लिहाजा मंत्री जी का न तो लहजा अच्छा था और न की गई कार्रवाई। लिहाजा आज नर्सों ने जहां काली पट्टी बांधकर विरोध जताया वहीं आगे की रणनीति मंत्री जी से मुलाकात के बाद तय करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: वन संपदा से जुड़ेगा स्वरोजगार

दरअसल सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल चीते जैसे फुर्तेली नजर आ रहे हैं। टिहरी के जिला अस्पताल में सफाई के बदइंतजामात देखकर भड़के सुबोध उनियाल का वीडियो वॉयरल है। आम आदमी तो मंत्री जी के इस एक्शन खुश  है लेकिन सरकारी अस्पताल के कारिंदों को उनके लहजे से बेहद नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कमर्शियल गैस की दिक्कत:  खाद्य विभाग ने दिया जांच का आश्वासन

बहरहाल होगा क्या ये तो मुलाकात के बाद ही पता चलेगा फिलहाल नर्सों के तेवर तल्ख हैं नर्सेज संघ का ऐलान है कि टिहरी में तैनात नर्स का निलंबन का आदेश वापस लेना होगा वरना पूरे प्रदेश में कार्यबहिष्कार का आगाज हो जाएगा। जिसका अंजाम क्या होगा सबको पता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page