Connect with us

उत्तराखंड

एक्शन में मंत्री जी,चिकित्सा अधीक्षक निलंबित

स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालने के बाद सुबोध उनियाल एक्शन मोड में हैं। धड़ाधड अस्पतालों का औचक्क निरीक्षण हो रहा है. टिहरी में सफाई व्यवस्था पर लापरवाही बरतने का खामियाजा नर्सिंग अधिकारी को भुगतना पड़ा तो उधर पौड़ी जिला अस्पताल में खराब सिटी स्कैन मशीन ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित करवा दिया है।

दरअसल 2022 में पौड़ी जिला अस्पातल को दी गई करोड़ों की सिटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। पता चला है कि मशीन के रखरखाव में लापरवाही बरती गई। लिहाजा अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. विजेयेंद्र भारद्वाज को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणाएं

सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल को सिटी स्कैन मशीन मुहैय्या करवाई लेकिन अस्पताल के कारिंदों ने उसके सलीके से रखरखाव की जहमत नहीं उठाई। नतीजा ये हुआ कि मशीन वक्त से पहले ही खराब हो गई और जनता के पैसों से खरीदी गई मशीन कारिदों की लापरवाही की भेंट चढ गई। बताया जा रहा है कि सिटी स्कैन मशीन  खुले में रखी गई थी, जाहिर सी बात है ऐसे में उसे खराब होना ही था। फिलहाल भारद्वाज साहब को निलंबन झेलना पड़ रहा है। हालांकि जांच के आदेश जारी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में पर्यटकों का आंकड़ा पहुंचा 15 लाख के पार: पार्किंग, पानी और कचरा प्रबंधन पर मंडराया गंभीर संकट

बहरहाल सूबे के नए चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने दो टूक कहा है कि, किसी भी स्तर पर लापरवाही और जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारों को चिकित्सा के संसाधनों की उचित देखरेख सुनिश्चित करनी होगी। लापरवाही बरती गई तो एक्शन लिया जाएगा। बहरहाल मंत्री जी के तेवर से बेशक कर्मचारी हलकान हों लेकिन जनता में इमेंज बन रही है। लोगों को मंत्री जी का एक्शन रास आ रहा है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page