Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार के शिवालिक नगर के मेडिकल स्टोर में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

धर्मनगरी हरिद्वार के पॉश इलाके शिवालिक नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ बीती देर शाम एक मेडिकल स्टोर के स्वामी के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। शील फार्मेसी के संचालक सत्यशील वत्स अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश ग्राहक बनकर वहाँ पहुँचे। एक बदमाश ने दुकानदार को बातों में उलझाया, जबकि दूसरे ने मौका पाकर अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। जब सत्यशील वत्स ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो लुटेरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग: आग बुझाने वालों को करोड़ों की सुविधाएं, फायर वाचकों को बीमा

लूट की यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हुलिए के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त और धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम की परंपराओं पर सवाल, रावल पद के नियमों की समीक्षा की मांग

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page