Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 28 मार्च तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय जिलों में 28 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना जताई गई है। सोमवार रात मसूरी में हुई अचानक बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय रुपया 95.23 पर रिकॉर्ड गिरावट: डॉलर के मुकाबले पहली बार 95 पार, महंगाई का खतरा

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

विशेषज्ञों के मुताबिक, 24 मार्च से 28 मार्च के बीच राज्य के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जहां एक ओर पहाड़ों में नमी और ठंडक बनी हुई है, वहीं सोमवार को देहरादून (दून) का अधिकतम तापमान 29.9°C और न्यूनतम तापमान 14.8°C दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में मौसम का हाल

पहाड़ों के विपरीत, उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में 29 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मैदानी इलाकों में धूप खिलने के साथ ही तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page