Connect with us

उत्तराखंड

नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का महापौर ने दिया आश्वासन

देहरादून। नगर निगम कार्यालय में आज महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था।

बैठक के दौरान दोनों कर्मचारी संगठनों ने महापौर के समक्ष कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इसमें समय से वेतन भुगतान, स्थायीकरण, कार्यस्थल की सुरक्षा, सफाई कर्मचारियों की सुविधा, उपकरणों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सुरक्षा और पदोन्नति जैसी मांगें शामिल रहीं। कर्मचारियों ने महापौर से इन मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेकर समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का सीएम आवास कूच, प्रशासन ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजामात

महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी कर्मचारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और विश्वास दिलाया कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी वैध मांगों के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय का औषधीय खजाना: कैंसर रोधी चागा मशरूम 100 साल पुराने भोजपत्र पर मिला

महापौर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था और मूलभूत सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान करना निगम की प्राथमिकता है। बैठक में सकारात्मक माहौल के बीच सहमति बनी कि शीघ्र ही एक समीक्षा बैठक कर समाधान की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page