Connect with us

उत्तराखंड

रुड़की में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, इंटरनेट पर की वायरल

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित महिला द्वारा लिव-इन में रहने से मना करने पर आरोपी ने उस वीडियो को महिला के मोबाइल नंबर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली पीड़ित महिला वर्तमान में रुड़की में एक निजी नौकरी करती है। महिला का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है, जबकि उसकी बेटी बिजनौर में ही पढ़ाई कर रही है। रुड़की में रहने के दौरान महिला की मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के एक स्थानीय युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करोड़ों का छात्रवृत्ति घोटाला: 26 कॉलेजों ने 1709 फर्जी छात्रों के नाम पर हड़पे ₹1.35 करोड़

आरोप है कि युवक ने महिला से शादी करने का पक्का वादा किया था। इसी झांसे में लेकर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके बाद एक दिन आरोपी ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई, तो उसने उसकी एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इस वीडियो के दम पर वह महिला पर लगातार लिव-इन में रहने का दबाव बनाने लगा।

महिला ने युवक के इस दबाव का कड़ा विरोध किया। उसका कहना था कि पति से कानूनी तौर पर तलाक होने के बाद ही वह उससे शादी करेगी। यह बात आरोपी युवक को नागवार गुजरी। उसने महिला को बदनाम करने और बदला लेने की नीयत से उस अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

शर्मनाक बात यह रही कि आरोपी ने वीडियो के साथ महिला का निजी मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया और अश्लील मैसेज लिख दिए। इसके बाद से पीड़ित महिला के पास रोजाना अनजान नंबरों से सैकड़ों आपत्तिजनक फोन कॉल्स आने लगे। लगातार मिल रही धमकियों और अश्लील कॉल्स से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बाथरूम में नहाती युवती का वीडियो बनाना पड़ा भारी, भीड़ ने जमकर पीटा

रविवार को पीड़ित महिला सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुस्तैद हो गई है। सोशल मीडिया से उक्त वीडियो को हटवाने और आरोपी की धरपकड़ के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से डेटा जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page