उत्तराखंड
इस साल कैसी होगी गेंहू की फसल, पढ़िए खबर जानिए हालात..
पश्चिम एशिया के तनाव से दुनिया के तकरीबन सभी मुल्क टेंशन में हैं। रोजी रोटी कि चिंता सबको खाए जा रही है..इस तनाव के दौर में भारत के लिए राहत भरी खबर ये है कि, अन्नदाताओं की मेहनत रंग ला रही है। लहलहाते खेतों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस साल गेंहू की पैदावार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगी। सरकारी अनुमान के मुताबिक इस साल 12 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हो सकता है। आपको बता दें कि इस साल 3.3 करोड़ हेक्टेयर में गेंहू की फसल कटने को तैयार बैठी है। देश के कई इलाकों में इसी हफ्ते गेंहू कटाई शुरू हो जाएगी।
तय है कि बारिश और ओलावृष्टि न हुई तो गेंहू की फसल अन्नदाताओं के चेहरे का नूर बढ़ा देगी। इतना ही नहीं इस साल पिछले साल के मुकाबले 3.2 हेक्टेयर रकबे में ज्यादा गेंहू बोया गया है। आपको बता दें कि भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेंहू उत्पादक देश है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोटी के लिए देशवासियों को दिक्कत नहीं होने वाली हालांकि ये बात अलग है कि घरेलू गैस की आपूर्ति आपको रोटी न पकाने दे। बहरहाल देखना ये कि मध्य एशिया में हालात कब सुधरते हैं और तेल गैस की आपूर्ति कब तक पटरी पर आती है।





