Connect with us

उत्तराखंड

2027 चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका: 6 नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक खेमों में हलचल खासा बढ़ चुकी है। सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी चुनावी रणनितियों को परखने की कवायद में लगे हैं। वहीं इसी बीत उत्तराखंड के सियासी गलियारों से ऐसी खबर निकलकर सामने आयी है जो भाजपा को इस विधानसभा चुनाव के बड़ा झटका देने वाली है। दरअसल, सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से भाजपा के तीन पूर्व विधायकों समेत चार बड़े पदस्थ नेता आज दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  च्छ वायु सर्वेक्षण 2026: 12वें स्थान पर पहुंचा दून, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर कब्जाया पहला नंबर

इन नेताओं में कुमाऊं मंडल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल कांग्रेस का हाथ थामेंगे। जबकि गढ़वाल मंडल के मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल समेत टिहरी घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कोहराम: 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, 150 से अधिक सड़कें पूरी तरह ठप

बहरहाल, यह विघटन भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में कितना प्रभावित और विपक्षी दल कांग्रेस के लिए कितना प्रभावी साबित होगा यह तो आने वाले चुनावी रण में ही पता चलेगा। फिहलाह इन बड़े भाजपाई नेताओं की कांग्रेस ज्वाइनिंग से उत्तराखंड सियासत में हलचल खासा बढ़ चुकी है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page