Connect with us

उत्तराखंड

चंपावत दौरे पर सीएम धामी ने देखे छात्रों के विज्ञान मॉडल, 55.52 करोड़ के साइंस सेंटर का निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को चंपावत के एकदिवसीय दौरे पर हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया गया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की । उन्होंने विद्यार्थियों से आगे अध्ययन करने और नवाचार के लिए प्रोत्साहित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद में 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह साइंस सेंटर चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के छात्र–छात्राओं में विज्ञान की रुचि विकसित करने और विषयों को प्रयोगात्मक तरीके से समझने में मददगार साबित होगा। वहीं कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जैसे गणमान्य जन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा और विज्ञान के प्रसार को जनजीवन के लिए आवश्यक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:14 किलो व्रत सामग्री नष्ट, दो विक्रेताओं को नोटिस

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page