Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गांधी पार्क में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने प्रदेशवासियों से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य में विकास कार्यों के साथ-साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर लगातार विकसित हो रहे हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयासों से नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: मूसलाधार बारिश से बेहाल उत्तराखंड, भूस्खलन के कारण 116 रास्ते बंद

राष्ट्रीय ध्वज के गौरव पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आन, बाण और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देशभक्ति का उत्सव है, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अमर जवानों के बलिदान की याद दिलाती है।

यात्रा की शुरुआत से पहले बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने युवाओं को तिरंगा सौंपकर रवाना किया। इससे पूर्व सीएम धामी ने घंटाघर पहुंचकर राज्य आंदोलन के नायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान, शुरू हुआ नमो भारत ट्रेन का धरातलीय सर्वे

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा, सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, सांसद नरेश बंसल और मेयर सौरभ थपलियाल समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page