Connect with us

उत्तराखंड

सीएम धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा परिसर में खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता संदेश

मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page