Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की राज्यस्तरीय तैयारियों की समीक्षा, चारधाम यात्रा सहित कई अहम विषयों पर चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शासकीय आवास में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत राज्य स्तर पर की जा रही तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं सहित आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम, और हेली सेवा संचालन जैसे विभिन्न अहम विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में सभी उच्च अधिकारी बैठक में मौजूद रहे वही प्रदेश के जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बुलडोजर एक्शन: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, विकासनगर तहसील ने ध्वस्त किए निर्माण

मुख्यमंत्री ने चारों धामों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में संचालित हेली सेवा की स्थिति की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में लगे अहिन्दू निषेध के बोर्ड, पारदर्शिता की ओर गंगा सभा का अहम कदम

समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम और भीड़ को देखते हुए समय-समय पर यात्रियों को जानकारी दी जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page