Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का चंपावत दौरा: विकास समीक्षा और जनसभा संबोधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 मार्च को अपनी विधानसभा चंपावत के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी विकास कार्यों का जायजा लेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सीएम सुबह 10:30 बजे चंपावत हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:40 बजे वे कार से साइंस सेंटर जाएंगे, जहां निर्माणाधीन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्रगति की समीक्षा लेंगे। फिर 11:10 बजे गांधी चौक पहुंचकर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करेंगे। यहां वे वीर-वीरांगनाओं, नगरपालिका प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से बातचीत करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रोड रेज: फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार

दोपहर 12:20 बजे गौरलचौड़ मैदान के ऑडिटोरियम में ‘SHE for STEM Uttarakhand (यूकॉस्ट)’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। दौरे के अंत में प्रेक्षागृह परिसर में मीडिया से बात करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page