Connect with us

उत्तराखंड

चमोली गौचर से बदरीनाथ धाम हेलीकॉप्टर सेवा, यूकाडा-थम्बी एविएशन समझौता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। चमोली जिले के गौचर से पहली बार बदरीनाथ धाम के लिए सीधी हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने थम्बी एविएशन के साथ समझौता किया है। इस नई सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं, विशेषकर देहरादून (सहस्त्रधारा) से आने वाले यात्रियों के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचना बेहद आसान और समय की बचत करने वाला साबित होगा।

किराया और उड़ानों का विवरण

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान के अनुसार, गौचर से बदरीनाथ धाम तक का एकतरफा किराया 11,000 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। योजना के मुताबिक, प्रतिदिन 8 से 9 शटल उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिससे हर दिन लगभग 40 से 50 श्रद्धालु इस हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणाएं

बुकिंग प्रक्रिया और उपलब्धता

इस सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग थम्बी एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, बुकिंग की प्रक्रिया इसी सप्ताह के अंत तक शुरू होने की संभावना है। यात्री घर बैठे अपनी सीटों का चयन कर सकेंगे, जिससे यात्रा की योजना बनाना और भी सरल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेयर पार्ट्स और बजट की कमी से बंद पड़ी बसें चलेंगी: परिवहन निगम ने बढ़ाई डिपो स्तर के अधिकारियों की वित्तीय पावर

कनेक्टिविटी में होगा सुधार

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा से गौचर तक पहले से ही हेली सेवा चल रही है। अब गौचर से बदरीनाथ के लिए शटल सेवा शुरू होने से एक मजबूत एयर-कनेक्टिविटी बन जाएगी। इससे यात्री सीधे देहरादून से गौचर और फिर वहां से बदरीनाथ धाम तक की हवाई यात्रा कर सकेंगे, जिससे सड़क मार्ग की लंबी और थकान भरी यात्रा से राहत मिलेगी।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page