Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून डीएवी कॉलेज में मंच से अभद्र भाषा से मचा बवाल, गायक मासूम शर्मा पर दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में 11 अप्रैल को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा पर मंच से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा है, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में सत्यम शिवम छात्र संगठन के छात्र प्रतिनिधि प्रांजल नौनी ने कोतवाली डालनवाला में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कार्यक्रम के दौरान मर्यादा के विपरीत भाषा के इस्तेमाल की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के जंगलों पर 'होपलो' का कहर: सूखे 19 हजार पेड़, मांगी कटान की अनुमति

शिकायत के आधार पर पुलिस ने डालनवाला थाने में मु0अ0सं0 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page