Connect with us

उत्तराखंड

BJP सदस्यता कार्यक्रम:  पूर्व श्रम उपायुक्त सहित कई नए सदस्य ने थामा भाजपा का हाथ

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज शुक्रवार को सदस्यता कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत श्रम उपआयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुहिम सहभागी बनने का प्रण भी लिया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुए इस सदस्यता कार्यक्रम के दौराम पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वहन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा की भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति से प्रभावित होकर लम्बे समय से कई नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का संकल्प है कि उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की श्रेणी में रखा जाये, वहीं भाजपा से जुड़ रहे नए सदस्यों के बल व अपार जनसमर्थन के चलते निश्चित ही मुख्यमंत्री धामी के संकल्प को पूरा भी किया जायेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page