Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: फुटपाथ से चोरी हुई मासूम बच्ची चार घंटे में सकुशल बरामद

हरिद्वार के तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से बीती रात दो वर्ष की मासूम बच्ची के चोरी होने की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। तत्काल प्रभाव से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सिटी कोतवाली पुलिस, मानव तस्करी निरोधक इकाई और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित की गईं। जनपद के संवेदनशील स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सघन निगरानी बढ़ाई गई, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन स्माइल के तहत हरियाणा के 3 बच्चे सकुशल बरामद

लगातार मैनुअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस की सक्रियता रंग लाई और चोरी हुई बच्ची को मात्र चार घंटे के भीतर ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस अवस्था में सकुशल बरामद कर लिया गया। माना जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी और दबाव के चलते कथित अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में लगातार सक्रिय हैं और शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनष्यारी में डगमगाते विकास के पहिए: बीमार महिला को डोली से पहुंचाया अस्पताल, 10 किमी का अथक सफर

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page