Connect with us

अवैध निर्माण

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त चेतावनी: दून में अवैध निर्माण पर राहत नहीं एक्शन होगा

“देहरादून का सुनियोजित विकास मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है। प्राधिकरण के नियमो की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जबकि अवैध निर्माण करने की न तो इजाजत दी जाएगी और ना उसे बख्शा जाएगा।“

ये कहना है MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि अवैध निर्माण पर बिना किसी दबाव के एक्शन लिया जाए।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को देहरादून के रेसकोर्स इलाके में MDDA ने एक मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल बिल्डिंग के खिलाफ एक्शन लिया। जिससे अवैध निर्माण कराने वालों और बिल्डर्स के बीच हड़कंप मचा हुआ है। शक्रवार से शनिवार हो गया लेकिन MDDA के इस एक्शन की चर्चा नहीं रुक रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

बताया जा रहा है कि रेसकोर्स में लिए गए एक्शन से पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन बिल्डर्स ने MDDA को हल्के में लिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि MDDA ने बिल्डिंग पर SEAL का ठप्पा लगा दिया है। MDDA के इस एक्शन के बाद दून में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान, 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी

तिकड़मबाजों का सांसे अटकी हुई हैं जबकि नियमानुसार निर्माण करने वाले बेफिक्र हैं। बहरहाल MDDA ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा ताकि देहरादून की सूरत संवरी रहे।

More in अवैध निर्माण

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page