Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून ऑपरेशन क्रैकडाउन: दो बसों में 49 संदिग्ध, 92 मकान मालिकों पर 9 लाख जुर्माना

राजधानी देहरादून में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन जोरो-शोंरो पर चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी जनपदों और राज्यों के लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ बनेगा स्मार्ट आध्यात्मिक हिल टाउन: CM धामी के सामने पेश हुआ मास्टर प्लान

इस कड़ी में दून पुलिस ने कुल 469 व्यक्तियों का सत्यापन किया, वहीं इस दौरान पुलिस को कई ऐसे लोग मिले जो अपनी पहचान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए दो बसों में भरकर थाने लेकर आई। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए 12,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page