Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड बीजेपी का बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू, राज्यभर में आयोजित होंगे ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बड़ा दांव चला है। संगठन ने चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए राज्य की ‘लखपति दीदियों’ और आत्मनिर्भर महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी का मानना है कि महिलाओं को साधने की यह रणनीति राज्य में भाजपा के लिए हैट्रिक का रास्ता साफ करेगी।

चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में मौजूद करीब 2 लाख लखपति दीदियों पर खास फोकस किया जा रहा है। इसके तहत भाजपा राज्यभर में लखपति दीदी सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सरकारी ऋण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू किया और समय पर कर्ज चुकाकर आत्मनिर्भर बनी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मंडरा रहा बिजली संकट: कम बर्फबारी से ग्लेशियरों की नदियां सूखीं, सर्दियों में पावर कट से निपटने की तैयारी

इसके साथ ही, राज्य में सक्रिय 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को साधने के लिए मिलन कार्यक्रम तय किए गए हैं। नगर निगम से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा।

रणनीति के तहत प्रदेशभर में भाजपा के मंत्री, विधायक और भावी प्रत्याशी महिलाओं से कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाकर रिश्तों को मजबूती दे रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक आयोजित हो रहे रक्षाबंधन कार्यक्रमों के जरिए नेता महिलाओं से आशीर्वाद ले रहे हैं और उन्हें उपहार भेंट कर रहे हैं। भाजपा ने अपने राजनीतिक अभियान में इस सांस्कृतिक पर्व को प्रमुखता से शामिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सख्ती: बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश जारी

पार्टी की इस मुहिम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन का मुख्य मकसद आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की पूरी जानकारी देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी उद्देश्य के लिए पूरे राज्य में बूथ और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page