उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की होमगार्ड के लिए बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर की सात बड़ी घोषणाएं
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात से नवाजा है। दरअसल, इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के हित में न सिर्फ 7 बड़ी घोषणाएं करी बल्कि यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य होमगार्ड को अधिक सुदृढ़, सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड होमगार्ड ने राज्य में समय-समय आपदाओं में बचाव कार्यों से लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखने तक अग्रिम पंक्ती में खड़े रहकर अपना दायित्व निभाया है, लिहाजा अब राज्य का भी दायित्व है कि उनकी सुविधाओं, सुरक्षा और आर्थिक सहायता में निरंतर सुधार किया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घोषणाएं होमगार्ड जवानों के परिश्रम, साहस और सेवा भावना के प्रति सम्मान है। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी कल्याण, सुरक्षा और करियर प्रगति से जुड़ी नीतियों पर निरंतर कार्य और सुधार करती रहेगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि होमगार्ड जवान राज्य निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक दक्षता व समर्पण के साथ जारी रखें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक हित के हर मोर्चे पर होमगार्ड की भूमिका लगातार मजबूत होगी और सरकार इसके लिए हरसंभव समर्थन देगी।

स्थापना दिवस पर की सात बड़ी घोषणाएं
होमगार्ड एंव नागरिक सुरक्षा स्थापना पर मुख्यमंत्री धामी ने करी यह सात बड़ी घोषणाएं-
1- होमगार्ड जवानों को मिलेंगे 12 आकस्मिक अवकाश, इससे उनकी नकी पारिवारिक और व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति में आसानी होगी।
2- महिला होमगार्ड को मिलेगा मातृत्व अवकाश।
3- पर्वतीय क्षेत्रों में 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती करने वाले जवानों को पुलिस और NDRF की तर्ज पर दी जाएगी 200 प्रोत्साहन राशि।
4- वहीं SDRF प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को मिलेगा 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता।
5- दोबारा शुरु होगा वर्दी भत्ता , सभी जवानों को मिलेगा नियमित लाभ ।
6- नई घोषणा के अनुसार अब 100 से बढ़ाकर 150 मिलेगा भोजन भत्ता।
7- प्रशिक्षण भत्ता भी 50 से बढ़ाकर 140 किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री ने क्षमता-विकास से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण कदम बताया।





