उत्तरकाशी
उत्तराखंड के बदल जाएगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना…बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में इन दिनों मौमसी करवट को लेकर खासा उत्साह और इंतेजार है, चूंकि बीते समय से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है लिहाजा मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड जीना मुहाल कर रही है। उत्तराखंड के मैदानी इलाके जहां शुष्क मौसम की मार झेल रहे हैं तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों की मौजूदगी दर्ज करी जा रही है। वहीं आंशिक बादलों के आच्छादन से जहां तापमान में मामूली सा इजाफा दर्ज किया जा रहा है तो वहीं सुबह-शाम पढ़ रही कड़ाके की ठंड लोगों के हाड़ कंपा रही है। वहीं सुबह से लेकर दोपहर तक धूप चमकने से पारा भी खूब खेल-खेल रहा है। हालांकि, आंशिक बादलों के आच्छादन के बावजूद भी पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से मात्र एक से दो डिग्री सेल्सियस ही अधिक दर्ज किया जा रहा है, लेकिन रातों को पारे की भारी गिरावट से पाला अधिक पड़ रहा है और सुबह का सर्द आगाज हो रहा है।
जानिए मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आज से प्रदेशभर में मौसम अपनी करवट बदल सकता है। इसी क्रम में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली इन तीन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के संभावना भी व्यक्त करी गई है। वहीं प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में वर्षा-बर्फबारी के कारण प्रदेश का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका व्यक्त करी गई है। इसके बाद बुधवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिसके कारण पारे में तेजी से गिरावट आने और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।





