Connect with us

उत्तराखंड

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, सभी यात्री सुरक्षित…

केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश की एयर एम्बुलेंस सेवा के रूप में भेजा गया एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंचा था, लेकिन लैंडिंग के दौरान असंतुलन (डिसबैलेंस) के चलते उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म, 4 नामजद

जानकारी के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर अपना संतुलन खो बैठा था, जिससे यह घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पंचम सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और हेलीकॉप्टर के तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने एयर एम्बुलेंस सेवाओं की सुरक्षा मानकों की दोबारा समीक्षा के संकेत भी दिए हैं।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page