Connect with us

उत्तराखंड

अवैध मदरसों पर धर्मरक्षक धामी का बड़ा एक्शन, मात्र 15 दिनों में 52 सील

उत्तराखण्ड में धर्म की आड़ में चल रहा था जमीन कब्जे का खेल

उत्तराखंड में धर्म की आड़ में अवैध मदरसे चलाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपना लिया है। 15 दिनों के भीतर ही 52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया जा चुका है। सोमवार को सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर घटने से बिजली की भारी किल्लत, ग्रामीण इलाकों में बत्ती गुल

लंबे समय से उत्तराखंड के पछवादून और अन्य इलाकों में अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन की कोशिशें भी सामने आई थीं। लेकिन अब धर्मरक्षक सीएम धामी ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा बयान: 'सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव हैं'

इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून का राज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का एक्शन लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में भी अवैध मदरसों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page