Connect with us

उत्तराखंड

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

उत्तराखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पुलिस महकमे और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: हर जिले में बनेगा सीबीटी परीक्षा केंद्र, UKSSSC-SSC अभ्यर्थियों को राहत

केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और ईमानदारी के चलते वे अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के बीच बेहद सम्मानित थे।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे: सीएम धामी ने हरिद्वार हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

उनके असमय निधन से परिवार, मित्रों और सहयोगियों को गहरा दुख पहुंचा है। उत्तराखंड पुलिस महकमे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page