Connect with us

उत्तराखंड

कमजोर सिस्टम करा रहा राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की फजीहत, हड़ताल के चलते लगा गंदगी का अंबार…

देहरादून। उत्तराखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। अस्पताल प्रशासन सफाई कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ है, जिससे पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लगभग 70 सफाई कर्मचारी पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण इन दिनों हड़ताल पर हैं, जिससे हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। अस्पताल में जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों को गंदगी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि पहले से ही इलाज की उचित सुविधाएं नहीं मिल रही थीं, अब गंदगी ने स्थिति को और बदतर बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन में प्रमोशन फिर भी हड़ताल....स्वास्थ्य महानिदेशालय में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर गतिरोध जारी...

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन से वेतन जारी करने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें काम बंद करने का फैसला लेना पड़ा। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा और उनकी अनदेखी की जा रही है। कमजोर सिस्टम के चलते कर्मचारियों को वेतन तक जारी नहीं हो सका है।।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page