Connect with us

उत्तराखंड

डीएम एसएसपी ने मसूरी भ्रमण कर यातायात/पार्किंग/सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पर्यटकों/ यात्रियों /आम नागरिकों की सुविधा हेतु किंग्रेग में शटल सेवा का किया निरीक्षण

पर्यटकों/यात्रियों/आम जनमानस की सुविधा हेतु निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से ली जानकारी

सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चैकिंग/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दिये अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश

माल रोड के निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश

आज जिलाधिकारी देहरादून एसएसपी देहरादून द्वारा पर्यटकों/यात्रियों/आम नागरिकों के हितार्थ मसूरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान किंग्रेग से संचालित शटल सेवा का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिती का जायजा लिया गया।
एसएसपी देहरादून द्वारा मसूरी शहर में आने वाले पर्यटकों/यात्रियों तथा वहां की आम जनता हेतु निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधीनस्थों से पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा कल से शुरू: 18 लाख से भी अधिक पंजीकरण

माल रोड के भ्रमण के दौरान अवैध अतिक्रमण करने तथा अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन न कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के भी आदेश दिये गये। साथ ही यातायात के आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु लाइब्रेरी चौक का निरीक्षण कर वहां पर एक यातायात बूथ स्थापित किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

माल रोड के दोनो तरफ शटल सेवा की जानकारी के सम्बन्ध में सूचना बोर्ड लगाये जाने के दिये निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  भारत कोरिया व्यापार वृद्धि: 50 अरब डॉलर के 15 MoU पर हस्ताक्षर

यात्रा सीजन तथा यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होने पर यात्रियों की सुविधा एवं यातायात के सुचारू संचालन हेतु गज्जी बैण्ड से हाथीपावं रोड का निरीक्षण कर उक्त मार्ग पर रूट डाइवर्ट कर यातायात के सुचारू संचालन हेतु सम्बन्धित अधिनस्थों को आदेशित किया गया।

मसूरी भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस पिकेटों की वर्तमान स्थिती का संज्ञान लेते हुए अन्य निर्धारित स्थानों पर पुलिस पिकट तैनात किये जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

Ad

More in उत्तराखंड

Ad

Trending News

Follow Facebook Page