Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का किया कैलेण्डर निर्धारित

देहरादून, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेण्डर निर्धारित किया

पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के जल्द आयोजन के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की युद्धस्तर पर तैयारियां: डॉ राकेश कुमार

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की बैठक में पहले चरण की परिक्षाओ की तिथियां निर्धारित

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: 97 अधिवक्ताओं के मताधिकार की उम्मीदों को झटका, मतदाता सूची में नाम नहीं

निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार
पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है।

राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  BJP का मनरेगा नाम परिवर्तन: उत्तराखंड कांग्रेस ने CM पुष्कर धामी को घेरा…गांधी मूर्ति पर धरना दिया

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page