Connect with us

उत्तराखंड

रंग में भंग…माहौल हंसी खुशी का पल में पसर गया सन्नाटा

गाने बज रहे थे सब नाच रहे थे कि अचानक से धमाका हुआ और सन्नाटा पसर गया, जी हां यकीन मानिए देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम इलाके में ऐसा ही हुआ..मेंहदी का जश्न था..यार दोस्त,नाते रिश्तेदार सभी परिचित मेहमान नाच रहे थे..मेहमान नाच रहे थे मेजबान जश्न का लुत्फ ले रहे थे कि अचानक से गोली चल गई और जश्न में शामिल महिला घायल हो गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिवाल्वर मालिक को हिरासत लिया जबकि पिस्टल जब्त कर ली. हालांकि पिस्टल लाइसेंसी थी। घटना नेहरूग्राम इलाके की है जहां गढ़वाली कालोनी में आयोजित मेंहदी समारोह के रंग में गोली के धमाके से भंग पड़ गया..गढ़वाली कालोनी निवासी कमल कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी..जिसके मुताबिक मेंहदी समारोह में शामिल मेहमान ने अपनी कमर में लाइसेंसी रिवाल्वर टांगी थी. नाचने के दौरान गोली चली और हादसे में उनकी साली घायल हो गई..जिन्हे फौरन कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया..बहरहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में F.I.R दर्ज की है..पुलिस की माने तो पिस्टल लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी.. इसे कहते हैं खाया न पिया गिलास फोड़ा बारह आना।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page