Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से राज्य के युवा कलाकार लोकगायको ने की मुलाकात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के युवाकलाकार लोकगायक हरू जोशी, नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से विट्टू मंमगांई, अशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया तथा गौरव राणा ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  नमो क्रिकेट लीग: मैदान पर उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी, युवाओं को दिया 'नशे को ना, खेल को हां' का संदेश

मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते है, और हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते है। उन्होंने युवा कलाकार और लोकगायकों से आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड के युवाकलाकार आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित परिवारों और बुनियादी ढांचे के लिए सीएम धामी ने खोले खजाने

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित उत्तराखण्ड सिनेमा जगत से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page