Connect with us

उत्तराखंड

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट करने वाला दूसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई बर्बरता और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दूसरे फरार आरोपी को भी दबोच लिया है। यह मामला बीते 6 मई की रात का है, जब आईटी पार्क में कार्यरत इंजीनियर आकाश को दो बदमाशों ने अपनी स्कूटी पर बैठाया और फिर जामुनवाला पुल ले जाकर उनके साथ जमकर मारपीट की। लुटेरों ने न केवल आकाश से नकदी और मोबाइल फोन लूटे, बल्कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे भी फेंक दिया था। इस अमानवीय कृत्य के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त चेतावनी: दून में अवैध निर्माण पर राहत नहीं एक्शन होगा

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, वारदात की रात करीब सवा दो बजे दो स्कूटी सवार बदमाशों ने इंजीनियर को अगवा कर सुनसान पुल पर ले जाकर दो मोबाइल और नकदी लूट ली थी, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने और हत्या के इरादे से उन्हें नीचे फेंक दिया। घायल की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस पहले ही एक आरोपी को दबोच चुकी थी, वहीं अब तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर दूसरे मुख्य आरोपी अस्मित थापा (21 वर्ष, निवासी कौलागढ़) को भी कोल्हू पानी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page