Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में मधुमक्खीपालन को बढ़ावा, पर-परागण के लिए राजसहायता बढ़ी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औद्यानिक फसलों के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से मधुमक्खीपालन योजना (राज्य सेक्टर) के तहत पर-परागण के लिए दी जाने वाली राजसहायता में वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा है। अब प्रति मौनबॉक्स मिलने वाली सहायता राशि 350 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीएम धामी ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

मधुमक्खियां प्राकृतिक रूप से बागानों में पर-परागण करने में मदद करती हैं, जिससे फसलों, विशेष रूप से सेब और लीची की पैदावार में वृद्धि होती है। इस योजना से किसानों को न केवल बेहतर उत्पादन मिलेगा, बल्कि वे शहद उत्पादन कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे। इसके अलावा, मौनबॉक्स पर राजसहायता बढ़ने से किसानों का वित्तीय बोझ कम होगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेयर पार्ट्स और बजट की कमी से बंद पड़ी बसें चलेंगी: परिवहन निगम ने बढ़ाई डिपो स्तर के अधिकारियों की वित्तीय पावर

सरकार के इस फैसले से राज्य के मौनपालकों को भी लाभ मिलेगा और मधुमक्खीपालन के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। साथ ही, भूमिहीन नवयुवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

More in Uncategorized

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page