Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बाजार अतिक्रमण पर नगर आयुक्त सख्त:दुकानों के आगे रेहड़ियों के काटे चालान

उत्तराखंड स्थित अल्मोड़ा जिले के नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, आलम यह है कि कई जगह भारी जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे न केवल वाहनों का आवाजही प्रभावित हो रही है बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या से निजात के लिए नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि कई लोगों ने अपनी दुकानों के आगे लोगों को रेहड़ी संचालन की अनुमति दी गई है, साथ ही किराया भी वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खटीमा हत्याकांड: पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, दिल्ली-हरियाणा में संदिग्ध की तलाश जारी

मार्क लाइन से बाहर रेहड़ी संचालित करवाना और इसके बदले उनसे किराया वसूलना नियम विरुद्ध है। इसके अलावा जो लोग तहबाजारी देकर दुकानों को संचालन कर रहे हैं उन्होंने दो फीट की जगह चार से पांच फीट तक कब्जा जमाया हुआ है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है। नगर आयुक्त ने ऐसे लोगों के चालान काटते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो फीट के दायरे में ही दुकानें लगाने के लिए मार्किंग करने को कहा है। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है। फिलहाल नगर निगम टीम के औचक निरीक्षण के बाद बाजार काफी खुला नजर आया।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page