Connect with us

उत्तराखंड

राजधानी में तीसरे दिन भी रद रही काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रही लगातार असुविधा

देहरादून रेवले स्टेशन पर यात्रियों को लगातार तीसरे दिन भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा, कोहरे और मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस लगातार तीसरे दिन भी लक्सर जंक्शन में रद रही। वहीं इस असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है। दरअसल, बीते 7 दिसंबर से ही काठगोदााम से देहरादून जाने वाली ट्रेन और सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस को लक्सर जंक्शन पर रद कर दिया गया। जिसके बाद काठगोदाम एक्सप्रेस रद होने के कारण यात्रियों को जनता एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों से हरिद्वार और देहरादून जाना पड़ा। वहीं देहरादून से काठगोदाम जाने के लिए यात्रियों को लक्शर जंक्शन आकर ट्रेन पकड़नी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी से बढ़ी कड़ाके की ठंड, कल बंद होंगे कपाट

सहारनपुर पैसेंजर समेत टाटानगर ट्रेन रही रद


बुधवार को कोहरे और मरम्मत कार्य के चलते देहरादून रेलवे स्टेशन पर को देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन रद कर दिया, वहीं, रद होने वाली ट्रेनों में टाटानगर एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी शामिल रहीं।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page