Connect with us

उत्तराखंड

ठाणे में गार्ड से धर्म पूछकर ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, इनकार पर किया चाकू से जानलेवा वार

महाराष्ट्र के ठाणे (मीरा-भायंदर) इलाके में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कश्मीर के पहलगाम जैसी वारदात को दोहराने की कोशिश की गई। सोमवार तड़के एक 31 वर्षीय युवक, जैब जुबैर अंसारी ने वॉकहार्ट अस्पताल के पास निर्माणाधीन इमारत में तैनात दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने हमला करने से पहले गार्डों से उनका धर्म पूछा और उन्हें ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो आरोपी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गार्ड घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA और ATS भी जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का दावा: डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड में विकास दोगुना तेज

कट्टरपंथ और ‘लोन वुल्फ अटैक’ के संकेत

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के पास से कुरान की प्रतियां और संदिग्ध नोट्स बरामद हुए हैं। इन नोट्स में आईएसआईएस (ISIS), जिहाद, गाजा और ‘लोन वुल्फ अटैक’ जैसे शब्दों का जिक्र मिला है, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमलावर चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित हो सकता है। पकड़े जाने के बाद यह भी पता चला कि आरोपी करीब 20 साल तक अमेरिका में रहा था और साल 2020 में भारत लौटा था। नौकरी न मिलने के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।

वारदात का पूरा घटनाक्रम

पीड़ित सुरक्षा गार्ड सुब्रतो सेन के अनुसार, आरोपी सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे उनके पास आया और पहले एक मस्जिद का पता पूछा। थोड़ी देर बाद जब सेन अपनी पोस्ट पर लौटे, तो आरोपी ने उनका पीछा किया और धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया। सेन वहां से बचकर अपने सुपरवाइजर राजकुमार मिश्रा के केबिन की ओर भागे, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गया। उसने मिश्रा से भी धर्म से जुड़ा सवाल किया और जवाब न मिलने पर उनके पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए। अन्य कर्मचारियों के इकट्ठा होने पर पुलिस को सूचना दी गई और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

More in उत्तराखंड

Ad

Trending News

Follow Facebook Page