Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ 2027: हरिद्वार में संतों के साथ मेला प्रशासन की अहम बैठक, आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा!

धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ 2027 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का दौरा किया था, जिस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ 2027 के लिए हो रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर अधिकारियों संग एक समीक्षा बैठक भी की थी। लिहाजा इससे सीधे तौर पर स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार कुंभ 2027 के भव्य और सफल आयोजन के लिए प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बाजार अतिक्रमण पर नगर आयुक्त सख्त:दुकानों के आगे रेहड़ियों के काटे चालान

कुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन ने साधु-संतों के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है, इस बैठक में मठ, मंदिर और आश्रमों से जुड़े संत अपने सुझाव रखेंगे ताकि भव्य और दिव्य आयोजन को मूर्त रुप दिया जा सके। सरकार एवं प्रशासन की ओर से कुंभ के स्वरूप और व्यवस्थाओं को लेकर संतों के विचार एकत्र किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अखाड़ों को भूमि आवंटन से लेकर सीवर और मूलभूत सुविधाओं तक पर होगी चर्चा, वहीं बैठक में आश्रमों से जुड़े संतों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। बैठक में व्यवस्थाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने पर भी खासा जोर रहेगा, बता दें कि एक दिन पहले मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के साथ भी बैठक कर विचार विमर्श किया था। कुल मिलाकर राज्य सरकार और मेला प्रशासन की ओर से चरणबद्ध संवाद के जरिए कुंभ 2027 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page