उत्तराखंड
उत्तराखंड के ITI छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘कमाई भी और पढ़ाई भी’ का शानदार मौका
अगर आप उत्तराखंड में ITI कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है. राज्य के कौशल विकास मंत्रालय ने ‘Dual System of Training’ (DST) शुरू की है. इसके तहत अब ITI छात्र क्लास में थ्योरी पढ़ने के साथ-साथ फैक्ट्री में जाकर अपने ट्रेड का प्रैक्टिकल काम भी सीखेंगे. सबसे खास बात – इसके लिए सरकार हर महीने ₹8000 से ₹12000 तक छात्रवृत्ति भी देगी.मंत्री ने FB पर दी जानकारी: कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर बताया कि राज्य सरकार नौजवानों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर गंभीर है और इस सोच को जमीन पर उतार रही है. ये योजना इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, COPA, मैकेनिक समेत सभी ITI ट्रेड के छात्रों के लिए है।
अभी तक ITI छात्र सिर्फ संस्थान में किताबी ज्ञान लेते थे. DST में हफ्ते के कुछ दिन ITI और कुछ दिन सीधे इंडस्ट्री में काम करना होगा. इससे कोर्स कंप्लीट होने से पहले ही इंडस्ट्री एक्सपोजर मिल जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने पर कंपनी में जॉब मिलने के चांस भी बढ़ जाएंगे.‘पढ़ाई के साथ कमाई’ का फॉर्मूला: सरकार का मकसद है कि छात्रों को आर्थिक सपोर्ट मिले और वो स्किल्ड बनें. ₹8-12 हजार की छात्रवृत्ति से पढ़ाई का खर्च निकल जाएगा और परिवार पर बोझ कम होगा.कहां करें आवेदन: कौशल विकास विभाग ने इच्छुक छात्रों से जल्द आवेदन करने को कहा है. ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7302663922 पर कॉल करें या www.vpputtarakhand.in वेबसाइट देखें.




