Connect with us

उत्तराखंड

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दून पुलिस, चलाया जा रहा आकस्मिक चैकिंग अभियान

राजधानी देहरादून में आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश के लिए SSP देहरादून के निर्देशानुसार पूरे जिले मे दून पुलिस द्वारा आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, SSP देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो और व्यक्तियों की तलाश के लिए नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिसके अनुपालन में बुधवार 4 दिसंबर की सुबह से ही जिले के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा परिसर में खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता संदेश

चलाया जा रहा आकस्मिक चैकिंग अभियान


राजधानी में नागरिक सुरक्षा और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाश में दून पुलिस ने जिले की सीमावर्ती चैक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा तकरीबन 05 हज़ार व्यक्तियों व 2600 से अधिक वाहनों को चैक किया गया। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित दस्तावेजों की भी जानकारी प्राप्त करी गई। इसके अतिरिक्त देहरादून पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करी। SSP देहरादून के निर्देशानुसार देहरादून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेयर पार्ट्स और बजट की कमी से बंद पड़ी बसें चलेंगी: परिवहन निगम ने बढ़ाई डिपो स्तर के अधिकारियों की वित्तीय पावर

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page