Connect with us

उत्तराखंड

CM धामी ने किया ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और पोस्टर का विमोचन, जनसुनवाई कर संबंधित विभागों को दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को राहत मिल सके।

इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और भूमि से जुड़े मामलों के साथ-साथ आर्थिक सहायता, पेंशन व जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दिव्यांग कोटे के फर्जीवाड़े पर सख्ती: करीब 100 शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की तैयारी

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ-साथ दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और पोस्टर का विमोचन भी किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page