Connect with us

उत्तराखंड

सीएम धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों के कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए शराब पर लग सकता है नया सेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की भव्य तैयारियों के लिए उत्तराखंड सरकार ने किया भारी बजट मंजूर

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, भरत चौधरी,बदरी- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page