Connect with us

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: नारसन चेकपोस्ट पर AC वेटिंग हॉल, फ्री ट्रैवल किट की सौगात!

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 को यात्रियों के लिए सुखद और सुरक्षित बनाने के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। RTO संदीप सैनी के मुताबिक नारसन चेकपोस्ट पर ग्रीन कार्ड सेंटर में 50 से 60 लोगों की क्षमता वाला AC वेटिंग हॉल तैयार किया गया है, जहां यात्रियों को स्क्रीन के जरिए चारधाम यात्रा की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही पानी, टॉयलेट और साफ-सफाई जैसी सभी बेसिक सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है और ARTO लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! 20 साल बाद बढ़ीं मजदूरी दर

वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले ड्राइवर्स के लिए IDTR की टीम द्वारा ऋषिकेश, आशारोड़ी और नारसन में ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। खास बात यह है कि इस बार बसों और टैक्सियों में यात्रियों को फ्री ट्रैवल किट दी जा रही है, जिसमें वॉमिटिंग बैग, यूरिनल बैग, डस्टबिन, वेट वाइप और सैनिटाइज़र शामिल हैं। यह किट पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है, जिससे पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। विभाग का दावा है कि अब तक यात्रियों से सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page