उत्तराखंड
BJP का मनरेगा नाम परिवर्तन: उत्तराखंड कांग्रेस ने CM पुष्कर धामी को घेरा…गांधी मूर्ति पर धरना दिया
हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा का नाम परिवर्तित कर “VB-GRAMG” रख दिया गया है, वहीं अब पूरे देश में भाजपा के इस कदम से सियासी घमासान शुरु हो चुका है। उत्तराखंड में भी मनरेगा के नाम परिवर्तित किए जाने पर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत में उग्र प्रदर्शन किया। दरअसल, बीते रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत बस स्टैंड में मनरेगा के नाम और काम में बदलाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी। कांग्रेस ने भाजपा को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मनरेगा का नाम परिवर्तित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है
चंपावत में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में गांधी मूर्ति के सामने बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम और उसके काम में परिवर्तन कर देश के कमजोर तपके को हानि पहुंचा रही है। भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित ऐतिहासिक योजना को हटा बापू का अपमान किया है। कांग्रेस ने भाजपा का घेराव करते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सोची समझी साजिश है। फरवरी 2006 से शुरू हुई मनरेगा योजना को अब बदलकर केंद्र सरकार की ओर से 21 दिसंबर 2025 को नया कानून “VB-GRAMG” यानी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) किया गया है, जिसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस में खासा नाराजगी है।





