Connect with us

उत्तराखंड

अर्धकुंभ 2027 से पहले NH-344 का युद्धस्तर पर कायाकल्प, 98 करोड़ की परियोजना दिलाएगी जाम-हादसों से निजाद

उत्तराखंड में कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर आई है, दरअसल, आगामी कुंभ 2027 को देखते हुए एनएच ने रुड़की से मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार को जोड़ने वाले NH-344 पर व्यापक सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। इस कड़ी में रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से आगे मुजफ्फरनगर की ओर लगभग 70 किलोमीटर लंबे हिस्से को 98 करोड़ रुपये की लागत से नए रूप में ढाला जा रहा है। जिसका लक्ष्य अर्धकुंभ से पहले मार्ग को सुरक्षित, समतल और आधुनिक सुविधाओं से लैस कर देना।

कुंभ 2027 को देखते हुए नेशनल हाइवे प्राधिकरण की ओर से धर्मनगरी को चारों ओर मखमली सड़कों का पूरा जाल बिछाया जा रहा है ताकि कुंभ 2027 में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की जटिलता और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस बार आयोजित होने वाले अर्धकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको लेकर मोटर मार्गों पर एनएच ने कार्यों में तेजी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ 2027: हरिद्वार में संतों के साथ मेला प्रशासन की अहम बैठक, आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा!

तय समयसीमा के तहत बेहतर सुविधाएं मुहैया

चूंकि बीते सालों में बढ़ते यातायात दबाव के कारण सड़क कई हिस्सों से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी लिहाजा इस पर परिवहन के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। NH प्राधिकरण की ओर से एनएच हाईवे 344 के साइट इंजीनियर नवीन सिंह ने बताया कि कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अर्धकुंभ से पहले परियोजना के तहत सभी प्रमुख गतिविधियां पूरी कर ली जाएंगी, जिनमें जल निकासी व्यवस्था सुधारने, सड़क किनारे सफाई और आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य और ओवरले के साथ-साथ हाईवे की लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने जैसे कार्य भी शामिल है। इससे वर्षा के दौरान पानी भरने की समस्या कम होगी और सड़क की आयु बढ़ेगी। नई रोड सेफ्टी मार्किंग की जा रही है और दिशा-सूचक संकेतक लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय भी वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड जनगणना 2027: राजधानी में डिजिटल जनगणना की करसत शुरु, ऐसे होगी पूरी जनगणना

तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त मशीनें और श्रमिक लगाए गए हैं। वही स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि हाईवे के सुधरने से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या घटेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page