Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड: 7500 से अधिक अस्थायी सफाई कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम धामी ने दी सैद्धांतिक सहमति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7500 से अधिक अस्थायी सफाई कर्मियों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को बुधवार को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसका लाभ निकायों और सरकारी विभागों के सफाई कर्मियों को मिलेगा, जबकि 70 हजार से ज्यादा कर्मियों के मानदेय पर 27 नवंबर को कैबिनेट में चर्चा होगी।

मौजूदा समय में अस्थायी सफाई कर्मियों को करीब 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिल रहा है। कर्मी इसे बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने की मांग कर रहे थे। सीएम धामी ने पहले अधिकारियों को मानदेय बढ़ोतरी का विधिवत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को उन्होंने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए विभागवार प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश बाईपास की वन भूमि अड़चन खत्म, स्टेज-एक की मंजूरी मिलने से चारधाम यात्रा में जाम से मिलेगी राहत

दूसरी ओर आंगनबाड़ी, आशा कर्मचारी, भोजन माता और अतिथि शिक्षकों सहित 70 हजार से अधिक कर्मियों के मानदेय में दिसंबर से बढ़ोतरी की बात कही गई है। इन 70 हजार से ज्यादा कर्मियों की नई मानदेय राशि तय करने पर शुक्रवार 27 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। इन फैसलों से जहां अस्थायी सफाई कर्मियों को मानदेय बढ़ने की उम्मीद जगी है, वहीं 70 हजार कर्मियों की नजर 27 नवंबर की कैबिनेट बैठक पर है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page