Connect with us

आबकारी

उत्तराखंड आबकारी रेड: प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडोली और बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कल देर रात छापेमारी कर अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल और आबकारी टीम मसूरी द्वारा की गई इस कार्रवाई से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी टीम ने मौके से हरियाणा मार्का 19 पेटी अवैध शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 1 कार और 3 स्कूटी जब्त की हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, बिडौली क्षेत्र के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को होम डिलीवरी के जरिए हरियाणा से लाई गई शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक 2036 की तैयारी: उत्तराखंड में शुरू होगा 'टैलेंट हंट', 150 खिलाड़ियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग

छापेमारी के दौरान मौके से केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य10 पेटी अंग्रेजी व इंपोर्टेड शराब तथा 9 पेटी बियर बरामद की गई। आबकारी टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को अधिकारियों ने घेर लिया।

कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त विक्रांत उर्फ गर्वित अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि, टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से तीन अन्य अभियुक्तों अंकुश, सौरभ और महिला आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों अभियुक्त हरियाणा राज्य के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल समेत 4 अति संवेदनशील झीलों का होगा अध्ययन, अर्ली वार्निंग सिस्टम की तैयारी

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें देहरादून के माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं आबकारी विभाग की टीम फरार मुख्य आरोपी विक्रांत की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

तस्करी के खिलाफ चलाए गए इस सफल अभियान में आबकारी निरीक्षक मसूरी दिवाकर चौधरी, जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह शामिल रहे। इसके अलावा हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद सिंह, हेमंत, नौशाद और रीनू कुमार ने भी कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।

Ad Ad Ad

More in आबकारी

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page