Connect with us

उत्तराखंड

रुड़की में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 4 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में कलियर रोड स्थित कांवड़ पटरी पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आपस में हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की जोरदार आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। भिड़ंत में चारों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गईं। स्थानीय निवासियों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देकर घायलों की मदद शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 3 दिन बाद थमा बारिश का दौर, आज राहत के आसार

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान की पुष्टि कर दी है। मृतकों में 18 वर्षीय अयान पुत्र शहजाद (निवासी बिजौली), 24 वर्षीय राजू पुत्र कदम सिंह (निवासी ग्राम रहमतपुर) और 22 वर्षीय राजीव पुत्र मोलाड (निवासी ग्राम रहमतपुर) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा सुचारु, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की नई एडवाइजरी

दुर्घटना में छह युवक घायल हुए हैं, जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। घायलों में से 25 वर्षीय आदित्य पुत्र सुरेंद्र (निवासी ग्राम खंजर रोड) और साहबान पुत्र मुराद (निवासी बिजौली) की पहचान हो सकी है।

दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। कलियर कोतवाली पुलिस और सिविल लाइन पुलिस टीम दुर्घटना के सटीक कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page